CET REOPEN last date 31 July 2021

*❇️31 जुलाई तक होंगे वन टाइम रजिस्ट्रेशन*

प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी के लिए शुरू किये गये टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पहले 30 जून निर्धारित की गई थी, परंतु अब हरियाणा सरकार ने इसे 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। डीसी डा. आदित्य दहिया के हवाले से रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के तहत जनरल वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी। उन्होंने बताया कि अब कर्मचारी चयन आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार-बार जांच-पड़ताल नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की सहायता से यह कार्य एक बार में ही हो जाएगा।

Comments

Popular Posts