हरियाणा में अभी नही होंगे पंचायत चुनाव

*♨️हरियाणा में अभी नही होंगे पंचायत चुनाव, सीएम ने दी यह जानकारी*

करनाल:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में जिला कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। पंचायत चुनाव पर सीएम ने कहा कि मामला अभी हाईकोर्ट में है, 22 अगस्त को सुनवाई होनी है उसे के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने ओमप्रकाश चौटाला पर कहा कि लोकतंत्र है और लोकतंत्र में कौन कहां जाता है, क्या बोलता है ये उनकी मर्जी है, हम कौन होते हैं टिप्पणी करने वाले, वो जाएंगे तो जाएंगे, नहीं जाएंगे। कोई फेरबदल नहीं होगा उनके आने से, वो चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं ये कानून के जानकार बताएंगे, इस पर हम कुछ नहीं बोल पाएंगे। वहीं उत्तराखंड के सीएम ने जो इस्तीफा दिया है उस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वो सवैधानिक बात आ गई इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया क्योंकि जब उन्हें सीएम बनाया गया तो ये बात ध्यान नहीं होगी हालांकि बहुत कम समय चुनाव को रह गया है इसलिए उप चुनाव नहीं हो सकता है, इसलिए उन्होंने ये किया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पुराना सिलसिला है, कांग्रेस में परिवार की राजनीति चल रही है, वहीं वंशवाद पहले चल रहा थ। अब भी वही वंशवाद चल रहा है। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम पर कन्ट्रोल करना सरकार के हाथ में नही होता, ये अंतरराष्ट्रीय मार्किट पर निर्भर करता है। जितनी महंगाई बढ़ी है उसी आधार पर रेट बढ़े हैं। उन्हाेंने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं है, किसान को जितनी बिजली चाहिए उसको उतनी मिल रही है। वहीं सीएम के आज के दिल्ली दौरे पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 8 ज़िले दिल्ली लगते हैं वहां की रिपोर्ट मैं दिल्ली बैठकर देखता हूं।

Comments

Popular Posts